{"_id":"637a6881b310506e0422bc95","slug":"morning-walk-of-cm-in-almora-in-the-news-today-almora-news-hld482660015","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने युवाओं के साथ दौड़ लगाकर टटोली नब्ज, खेला बैडमिंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने युवाओं के साथ दौड़ लगाकर टटोली नब्ज, खेला बैडमिंटन
विज्ञापन
अल्मोड़ा के जिला पुस्तकालय में बच्चों के साथ संवाद करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के साथ दौड़ लगाकर उनकी नब्ज टटोली। दौड़ के दौरान ही अपनी सरकार के कार्यों का फीडबैक लिया। युवाओं के साथ बैडमिंटन में भी हाथ आजमाए। युवा सीएम को अपने बीच पाकर खुशी से झूम उठे।
रविवार को सीएम पुष्कर धामी रविवार सुबह सर्किट हाउस से सीधे स्टेडियम पहुंचे। वहां दौड़ते युवाओं की टोली के साथ खुद भी दौड़ लगाई। सरकार के विकास कार्यों को लेकर युवाओं की नब्ज टटोली। उन्होंने युवाओं से प्रदेश में चल रहे विकास, रोजगार और अन्य कार्यों का फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने बैडमिंटन में अपने हाथ आजमाए। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहना सबसे महत्वपूर्ण है। पढ़ाई के साथ ही युवाओं को शारीरिक तौर पर भी खुद को मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से खेल को अपने जीवन में शामिल करने की अपील की। कहा कि खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत इस अभियान में शामिल होकर हम उत्तराखंड को खेलों के क्षेत्र में भी अग्रणी राज्यों में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों का जाना हाल
अल्मोड़ा। सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी अलग शैली के लिए जाने जाते हैं। मॉर्निंग वॉक पर निकलकर आम लोगों से बात करना, सड़क व रास्तों के किनारे होटलों में चाय की चुस्की लेना उनकी आदत में शुमार है। इसी तर्ज पर उन्होंने अल्मोड़ा सर्किट हाउस से स्टेडियम के बीच मॉर्निंग वॉक के दौरान राह पर मिलने वाले युवाओं व बुजुर्गों का हाल जाना। साथ ही उन्हें सरकार की उपलब्धियां भी बताईं।
युवाओं को नए पुस्तकालय में मिलेगा पढ़ाई का बेहतर माहौल : सीएम
पुस्तकालय का लोकार्पण किया, कहा युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए गंभीरता से काम कर रही है सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। अपने अल्मोड़ा भ्रमण के दूसरे दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नगर स्थित पुस्तकालय का लोकार्पण किया। उन्होंने पुस्तकालय में पढ़ने वाले युवाओं और छात्रों से बात की। उन्होंने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र होती हैं। अल्मोड़ा में पुस्तकालय का नवनिर्माण किया गया है। इससे युवाओं व छात्रों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा।
रविवार को सीएम ने माल रोड स्थित जिला पुस्तकालय का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय का युवाओं के भविष्य को संवारने में अहम स्थान है। यहां पढ़ने के लिए युवाओं और छात्रों को बेहतर माहौल मिलता है। इसे ध्यान में रखते हुए इसका 91 लाख से अधिक की धनराशि से नवनिर्माण किया गया है। सरकार ने युवाओं को नए पुस्तकालय की सौगात दी है, ताकि वे यहां बेहतर माहौल में पढ़ाई कर अपना भविष्य संवार सकें।
उन्होंने यहां पढ़ रहे बच्चों के साथ ही जनपद के विभिन्न स्कूलों से यहां पहुंचे एनसीसी कैडेटों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। कहाकि सरकार उनकी हर समस्या का समाधान करेगी। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव भी साझा किए। सीएम को अपने बीच पाकर बच्चे व युवा खासे उत्साहित नजर आए। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, डीएम वंदना, एसएसपी प्रदीप कुमार राय सहित कई लोग शामिल रहे।
कक्षा चार की छात्रा निधि ने सीएम को भेंट की उनकी तस्वीर
अल्मोड़ा। पुस्तकालय के बच्चों के साथ संवाद करते समय थाना बाजार निवासी कक्षा चार की छात्रा निधि जोशी हाथों में खुद से तैयार की सीएम की तस्वीर लेकर उनके पास पहुंची। सीएम छात्रा के हाथों में अपनी तस्वीर देख भावुक हो उठे। छात्रा ने सीएम को यह तस्वीर भेंट की। उन्होंने छात्रा के इस प्रयास की जमकर सराहना की। कहा कि इस अमूल्य भेंट को वह हमेशा संभालकर रखेंगे। निधि ने कहा कि उन्होंने बीते रोज ही सीएम की तस्वीर बनाई थी। संवाद
टीकाकरण वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अल्मोड़ा। टाटा समूह ने अल्मोड़ा रेडक्रास समिति को टीकाकरण वैन भेंट की है। जिला भ्रमण पर पहुंचे सीएम को टाटा समूह के पदाधिकारियों ने वैन की चाबी सौंपी। इसके बाद सीएम ने वैन को हरी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इसका लाभ सांस्कृतिक नगरी के लोगों को मिलेगा। उन्होंने टाटा समूह के इस प्रयास को जमकर सराहा। इस मौके पर टाटा समूह के पदाधिकारियों के साथ ही रेडक्रास समिति के लोग मौजूद रहे। संवाद
‘समय पर काम पूरा न करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट’
अल्मोड़ा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि विकास कार्यों को समय पर पूर्व करना सबकी जिम्मेदारी है। समय पर काम पूरा न करने वाले ठेकेदार ब्लैक लिस्ट होंगे और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
रविवार को सीएम धामी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सड़क निर्माण व चौड़ीकरण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। क्वारब और खैरना के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग की बेहद खराब हालत का जिक्र करते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदार को फोन कर जल्द सड़क सुधारीकरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर विकास कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी सबकी है।
उन्होंने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य गंभीरता से करने के निर्देश दिए। डीएम वंदना ने जिले में कोसी को पुनर्जीवित करने, एक दिवसीय कोसी स्वच्छता अभियान, अमृत सरोवर सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी। वहां पर प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया आदि थे।
सीएम ने गिनाईं सरकारी की उपलब्धियां
अल्मोड़ा। सीएम ने पत्रकार वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार का एकमात्र लक्ष्य प्रदेश का विकास है। सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस पर्वतीय प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य बनाएगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर उत्तराखंड के विकास के लिए गंभीरता से काम कर रहीं हैं। प्रदेश में धार्मिक पर्यटक स्थलों को विकसित करने का काम किया जा रहा है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में लंबित कार्य भी शुरू किया जा चुका है। सांस्कृतिक नगरी के विकास के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। संवाद
मुंशी हरिप्रसाद धर्मशाला के पुनर्निर्माण की उठी मांग
अल्मोड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम को ज्ञापन देकर नगर स्थित मुंशी हरिप्रसाद धर्मशाला के पुनर्निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक नगरी में स्थित यह धर्मशाला गरीब तबके के लोगों को आश्रय देने का काम करती है लेकिन वर्तमान में यह जर्जर हो चुकी है। उन्होंने जल्द इसके पुनर्निर्माण की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने पटाल बाजार और महिला अस्पताल का पुनर्निर्माण करने की घोषणा करने पर सीएम का आभार जताया। वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक ललित लटवाल, पूर्व राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल आदि थे। संवाद
कुविवि को पूर्व सीएम एनडी तिवारी के नाम से पहचान दिलाने की मांग
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के सीनेट सदस्य एडवोकेट केवल सती ने सीएम को ज्ञापन देकर इस विवि को पूर्व सीएम स्व. नारायण दत्त तिवारी के नाम से पहचान दिलाने की मांग की। कहा कि उत्तराखंड की दो विभूतियों, पंडित गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय जबकि स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के नाम पर गढ़वाल विश्वविद्यालय को पहचान मिली है। उन्हीं की तरह कुमाऊं विश्वविद्यालय को पूर्व सीएम स्व. तिवारी के नाम से पहचान मिलनी चाहिए। संवाद
विधायक ने सीएम को सौंपा 52 सूत्री मांगपत्र
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी ने सीएम को 52 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। उन्होंने सीएम के सामने हवालबाग के महारुद्रेश्वर मंदिर के समीप झील निर्माण, भैंसियाछाना के जीआईसी खांटवे में कला वर्ग की मान्यता, अल्मोड़ा नगर की आंतरिक व बाहरी सड़कों को हॉटमिक्स करने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में भाजपा सरकार विकास की बात करती है तो सीएम को इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करनी होगी। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला ने सीएम से अल्मोड़ा को हैरिटेज सिटी घोषित करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक, क्राफ्ट, हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की। संवाद

अल्मोड़ा में सुबह की सैर के दौरान एक व्यक्ति से हाल जानते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा के एचएनबी स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ दौड़ते सीएम सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद- फोटो : ALMORA