{"_id":"585434e24f1c1b440a649813","slug":"more-than-rs-three-lakh-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख रुपए से अधिक मूल्य के सोने के गहने और 25 हजार रुपए की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख रुपए से अधिक मूल्य के सोने के गहने और 25 हजार रुपए की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर में चोर फिर सक्रिय हो गए हैं। खत्याड़ी स्थित ऊर्जा निगम की आवासीय कॉलोनी में एक घर का ताला तोड़कर चोर तीन लाख रुपए से अधिक मूल्य के सोने के गहने और 25 हजार रुपए की नकदी ले उड़े। विद्युत कर्मी पूजा के लिए भैसड़गांव (सोमेश्वर) अपने गांव गए थे। जब वह लौटे तो घर का ताला टूटा था। उन्होंने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
खत्याड़ी में बेस के पास 33/11 केवी विद्युत उप संस्थान की आवासीय कॉलोनी है। इस कॉलोनी के आवास में विद्युत कर्मी हुकम सिंह भैसोड़ा का परिवार रहता है। हुकम सिंह भैसोड़ा परिवार समेत नौ दिसंबर को पूजा के लिए अपने गांव भैसड़गांव (सोमेश्वर) गए थे। रात में चोरों ने उनके घर में रखे तीन लाख रुपए से अधिक मूल्य के सोने का मंगलसूत्र, पौंजी, नथ, अंगूठी, चांदी की पायल समेत 25 हजार रुपए की नकदी चुरा ली।
विज्ञापन
हुकम सिंह भैसोड़ा जब अल्मोड़ा लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। उन्होंने चोरी की रिपोर्ट अल्मोड़ा थाने में दर्ज करा दी है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर अल्मोड़ा शहर में इससे पहले भी चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन