फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More than a thousand devotees performed Jalabhishek at Jageshwar Dham

Almora News: जागेश्वर धाम में एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Tue, 21 Jul 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 21 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
More than a thousand devotees performed Jalabhishek at Jageshwar Dham
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। श्रावण मास के दौरान मंगलवार को जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान जागनाथ सहित मंदिर समूह के सभी प्राचीन मंदिरों में दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया। मंदिर प्रशासन के अनुसार दिनभर में 34 पार्थिव पूजन व रुद्राभिषेक अनुष्ठान भी संपन्न हुए।
विज्ञापन

इसी दौरान बेंगलुरु से 50 श्रद्धालुओं का जत्था भी जागेश्वर धाम पहुंचा। श्रद्धालुओं ने भगवान जागनाथ सहित अन्य मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान ये सभी श्रद्धालु लंबे समय तक ध्यान साधना में रहे। मंदिर परिसर का भ्रमण कर उन्होंने जागेश्वर धाम की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की जानकारी भी प्राप्त की। इससे पूर्व जत्थे ने बैजनाथ धाम और वृद्ध जागेश्वर में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद श्रद्धालु अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गए। वहीं बुधवार को जत्था कसार देवी के दर्शन करेगा। श्रद्धालुओं में शामिल सतीश नागवंशी, जिवेंद्र केत्तप्पा, कुसमा मैसूर सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि जागेश्वर धाम पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि यहां का प्राकृतिक वातावरण और मंदिरों की दिव्यता मन को विशेष सुकून प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed