फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More Than 12 Villages Did not Get Water from 30 Days

Almora News: इन 12 गांवों की जनता 30 दिन से प्यासी

Sat, 17 Feb 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 17 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
More Than 12 Villages Did not Get Water from 30 Days
कोसी पंपिंग पेयजल योजना बेतालघाट से नहीं हो रही आपूर्ति
विज्ञापन

5000 से अधिक की आबादी को जल स्रोतों की दौड़ लगाना मजबूरी
भतरौंजखान(अल्मोड़ा)। मुख्य बाजार सहित आसपास के 12 से अधिक गांवों में बीते एक माह से जलापूर्ति ठप है। ऐसे में क्षेत्र की 5000 से अधिक की आबादी पानी के लिए तरस गई है। किसी तरह लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। जलापूर्ति सुचारू न होने से लोगों में जल निगम के खिलाफ खासा आक्रोश है।
भतरौंजखान मुख्य बाजार सहित च्यूनी, नौघर, दंपौ, खीला, चमकोट, रानीबाग, रीची, थापल, रीठा, आगरकोट सहित 12 से अधिक गांवों में बीते एक माह से जलापूर्ति ठप है। कोसी पंपिंग पेयजल योजना बेतालघाट से जलापूर्ति न होने से क्षेत्र की बढ़ी आबादी को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। नल सूखे हैं और लोग किसी तरह अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह में जलापूर्ति सुचारू करने का था दावा
भतरौंजखान। लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम कोश्यां कुटोली विपिन पंत की अध्यक्षता में हीरानंद धर्मशाला में बैठक हुई। तब एक सप्ताह के भीतर जलापूर्ति सुचारू करने के दावे किए गए थे जो अब तक पूरे नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बोले लोग
लंबे समय से हम जल संकट से जूझ रहे हैं। प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। कई बार जलापूर्ति सुचारू करने की मांग के बाद भी हमारी परेशानी को अनदेखा किया जा रहा है।

गणेश तिवारी, प्रधान, बिनकोट।

हर घर नल से जल पहुंचाने के सभी दावे फेल हैं। नल सूखे हैं और एक माह से हम प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगा रहे हैं। न जाने कब जल संकट से मुक्ति मिलेगी।
भुवन चंद्र टम्टा, भतरौंजखान।

कोट- ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते योजना के पंप काम नहीं कर रहे थे। ट्रांसफार्मर को ठीक किया जा रहा है। जल्द ही जलापूर्ति सुचारू होगी।
देवेंद्र आर्य, कनिष्ठ अभियंता, जल निगम, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed