फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More Testing For Corona

कोराना संक्रमितों के परिजन भी कराएं टेस्ट ताकि मतदान से न हों वंचित: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
More Testing For Corona
रानीखेत में रिटर्निंग अफीसर और मातहतों की बैठक लेती डीएम वंदना।संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रानीखेत तहसील में रानीखेत के अलावा द्वाराहाट और सल्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का भी नामांकन होना है। डीएम वंदना सिंह ने भी यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट सहित तमाम मातहतों के साथ बैठक कर चुनाव ड्यूटी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नामांकन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनके घरवाले भी तत्काल जांच करा लें। इससे उन्हें मतदान करने में दिक्कतें नहीं आएंगी।
विज्ञापन

डीएम ने यहां तहसील मुख्यालय नामांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। बाद में उड़नदस्ते की टीम के अलावा चुनाव ड्यूटी में लगे लोगों के साथ बैठक कर चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के टिप्स दिए। उन्होंने सरस्वती स्कूल, सौनी देवलीखेत, चौबटिया आदि बूथों का निरीक्षण किया। यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन और तहसीलदार निशा रानी के अलावा तमाम मातहत अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। तहसील प्रांगण में सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन होंगे। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed