फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More production of gaderi in garur

Almora News: कत्यूर घाटी में बढ़ा गडेरी का उत्पादन, घट गए दाम

Sun, 26 Nov 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
More production of gaderi in garur
गरुड़ के लौबांज में उत्पादित गडेरी
गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर घाटी में इस बार गडेरी का खासा उत्पादन हुआ है। हालांकि मांग से ज्यादा उत्पादन होने के कारण किसानों को गडेरी के दाम पिछले साल से कम मिल रहे हैं। पिछले वर्ष 40 रुपये किलो तक बिकी गडेरी इस बार 30 से 35 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इसके बावजूद किसानों और व्यापारियों को बेहतर कमाई की उम्मीद है।
विज्ञापन


कत्यूर घाटी के ऊंचाई वाले इलाके में गडेरी की खेती होती है। क्षेत्र के लौबांज, अणां और उड़खुली गांव की गडेरी वर्षों से लोकप्रिय है। कत्यूर घाटी के ऊंचाई वाले गांवों का हर किसान गडेरी उगाता है। इस उत्पादन में किसानों को पसीना बहाना पड़ता है। बेमौसमी बारिश होने के कारण इस बार विकासखंड क्षेत्र में गडेरी का उत्पादन बढ़ा है।
विज्ञापन

अणां गांव के किसान योगेंद्र सिंह बिष्ट, ठाकुर सिंह रावत, दान सिंह परिहार, सुंदर सिंह किरमोलिया ने बताया कि उन्होंने चार से पांच किलो वजन की गडेरी उगाई है। इस बार गडेरी का उत्पादन अच्छा होने के कारण दूरदराज से ग्राहक गडेरी खरीदने गांव पहुंच रहे हैं। किसान 35 से 40 रुपये की दर से गडेरी बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गडेरी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध गांव लौबांज निवासी किसान ज्येष्ठ उपप्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा, एडवोकेट जेसी आर्या ने बताया कि गांव का हर परिवार साल में दस हजार रुपये तक की गडेरी बेचता है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत को लौबांज की गडेरी का स्वाद काफी भाता है। वह हर साल गांव से गडेरी मंगवाते हैं।

होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि क्षेत्र के कुछ होटलों में शीतकाल में गडेरी की सब्जी बनती है। इसलिए उन्होंने पर्यटन विभाग और कुमाऊं मंडल विकास निगम प्रबंधन से जिले के हर होटल और पर्यटक आवास गृहों में गडेरी की सब्जी परोसने के निर्देश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed