{"_id":"61d1f7b3bf3bea5ab32f597c","slug":"more-covid-case-in-ranikhet-ranikhet-news-hld449716119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़ीखेत में कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़ीखेत में कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
More Covid Case in Ranikhet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। कोरोना की दूसरी लहर में भी रानीखेत और ताड़ीखेत में संक्रमण व्यापक रूप से फैला था।
इधर, भुजान बैरियर पर लगातार चेकिंग हो रही है। हालांकि ताड़ीखेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन सिलिंडर समेत छह बेड बनाए गए हैं। रानीखेत अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन युक्त 70 बेड तैयार किए गए हैं। टीकाकरण भी किया जा रहा है।
जिले में आए कोरोना के सात मामलों में से चार मामले अकेले ताड़ीखेत के हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के चिकित्सा प्रभारी डॉ. डीएस नबियाल ने बताया कि यह केस भुजान बैरियर पर चेकिंग के दौरान मिले हैं। अस्पताल में भी निरंतर कोरोना की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि पूरे उप स्वास्थ्य केंद्रों में रैपिड जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में 90 प्रतिशत को पहली डोज और 88 फीसदी को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
जिले में एक दिन में आए सात कोरोना पॉजिटिव
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को एक बार फिर सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 12005 हो गई है। रविवार को तीन मामले हवालबाग और चार केस ताड़ीखेत क्षेत्र से आए हैं। इससे अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या नौ हो गई है।