फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More Corona Case in Ranikhet

प्रवासियों ने बढ़ाई ग्रामीणों की टेंशन, रानीखेत में तीन और कोरोना पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
More Corona Case in Ranikhet
रानीखेत के खुडोली गांव में लोगों से पूछताछ में जुटी प्रशासन की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बाहरी राज्यों से लौट रहे प्रवासियों ने ग्रामीणों की टेंशन बढ़ाकर रख दी है। रानीखेत तहसील में तीन और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से प्रशासन में फिर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू हो गई। खैरना से कार में लाने वाले चालक को भी संस्थागत क्वारंटीन भेज दिया गया है। तीनों संक्रमित अपने दो अन्य साथियों के साथ 15 मई को मुंबई से लौटे थे।
विज्ञापन

एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मुंबई से पांच प्रवासी युवक 15 मई को अपने गांव पहुंचे थे। मुंबई से आते समय हल्द्वानी तक इन लोगों के साथ वाहन में बागेश्वर के युवक भी शामिल थे। बागेश्वर में जब दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो एहतियात के तौर पर प्रशासन ने इनकी तलाश शुरू की। 21 मई को पांचों को यहां संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मुंबई से आने के बाद सभी लोग अपने गांवों में होम क्वारंटीन थे। 22 मई को पांच लोगों के सैंपल भेजे गये, जिसमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सुबह सूचना मिलते ही प्रशासन ने सबसे पहले तीनों संक्रमितों को एंबुलेंस से बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा, इसके बाद प्रशासन की टीम नायब तहसीलदार के नेतृत्व में तीनों गांवों में पहुंची। बताया जा रहा है कि तीनों लोग होम क्वारंटीन थे। गांव में किसी से मिलना-जुलना भी नहीं हुआ। संक्रमित लोगों में 22 वर्षीय युवक खुड़ोली पटवारी क्षेत्र स्यालीखेत, 39 वर्षीय युवक चापड़ कमान पटवारी क्षेत्र महरखोला, 45 वर्षीय गांव मलौना पटवारी क्षेत्र महरखोला का निवासी है। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि तीनों गांवों का निरीक्षण किया गया। इन गांवों में सैनिटाइजेशन किया गया है। मेडिकल टीम भी ग्रामीणों का उपचार कर रही है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में सातों संक्रमित रानीखेत उपमंडल के
रानीखेत। अल्मोड़ा जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या सात हो गई है। सातों केस रानीखेत उपमंडल के ही हैं। सबसे पहले पांच अप्रैल को रानीखेत नगर में तब्लीगी जमाती में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी, इसके बाद छह प्रवासी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों गांवों में 10 परिजन सख्त होम क्वारंटीन
रानीखेत। एक साथ तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने खुडोली, चापड़, मलौना में संक्रमितों के 10 परिजनों को सख्त होम क्वारंटीन कर दिया है। वहां मेडिकल टीम अब नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य का उपचार करेगी। प्रशासन इनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की तलाश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed