{"_id":"696bd260b8d51ccb8301d7c5","slug":"more-complaints-were-received-regarding-drinking-water-in-the-camp-almora-news-c-232-1-shld1002-138814-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शिविर में पेयजल की अधिक शिकायतें मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शिविर में पेयजल की अधिक शिकायतें मिलीं
Sat, 17 Jan 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को धौलादेवी ब्लाॅक के न्याय पंचायत अंडोली के अंतर्गत जीआईसी गरुड़ाबाज और द्वाराहाट ब्लाॅक के न्याय पंचायत छतैणा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। शिविर में पेयजल से संबंधित अधिक शिकायतें मिलीं। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
अंडोली शिविर में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा और छतैणा में आयोजित शिविर में पहुंची अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने एक-एक कर लोगों की फरियाद सुनी। संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित, प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश। सीडीओ और एडीएम ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। अंडोली में आयोजित शिविर में 1389 और छतैणा में 1014 लोग लाभान्वित हुए। शिविर में कई लोगों के आधार कार्ड और ई-श्रम कार्ड बनाए गए।