फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mohabbat Yatra in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में हुआ मोहब्बत यात्रा का स्वागत

Fri, 09 Jun 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 09 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mohabbat Yatra in Almora
अल्मोड़ा के नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
अल्मोड़ा। जाति मुक्त भारत और नफरत के खिलाफ मोहब्बत यात्रा शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंची। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका सभागार में यात्रा दल का स्वागत किया।
विज्ञापन


यात्रा में शामिल रोहित कुमार ने कहा कि पिछले नौ साल से देश में नफरत का माहौल है। ऐसे में ये यात्रा मोहब्बत का पैगाम लेकर निकली है। उत्तराखंड सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष इस्लाम हुसैन ने कहा कि जातीय दुराग्रह के कारण भिकियासैंण क्षेत्र में जगदीश राम की हत्या हो गई। चंपावत में दलित भोजन माता के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई जबकि उत्तराखंड का इतिहास ऐसा नहीं है। आज देश में जो भय का माहौल बना हुआ है वह देश की उन्नति के लिए घातक है। गांधीवादी कार्यकर्ता हिमांशु कुमार ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए सर्व धर्म समभाव की भावना बेहद जरूरी है। वहां उपपा के केंद्रीय महासचिव नारायण राम, कमला, भावना पांडे, राजेंद्र कुमार, कृष्णा आर्या, दीपांशु पांडे, हीरा देवी, मो. वसीम, अनीता बजाज, कुंती देवी, हेमा पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन








भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सीएम को भेजा ज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भाकपा माले ने उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में वर्ग विशेष की दुकानें खाली कराने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने पुरोला में हुई घटना के दोषियों को सजा दिलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने एसडीएम गौरव पांडे के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटना को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है जबकि देवभूमि में सभी वर्ग, जाति के लोग भाईचारे के साथ जी रहे हैं। जिन लोगों का कोई अपराध नहीं है उनकी दुकानों को खाली करने का पोस्टर चस्पा करना गलत है। इससे साफ है कि यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जो असंवैधानिक, गैरकानूनी और आपराधिक कृत्य है। इस दौरान भाकपा माले के जिला सचिव आनंद सिंह नेगी, बसपा कार्यकर्ता एडवोकेट भोलेशंकर, श्याम सिंह, बंशीधर, एडवोकेट धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed