फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Modi appeared new direction: Tmta

मोदी ने दिखाई नई दिशा : टम्टा

Thu, 04 Jun 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Thu, 04 Jun 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
Modi appeared new direction: Tmta

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार सत्तासीन होने के बाद से देश का विश्व में मान बढ़ा है। एक साल के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश समृद्धि की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन


सासंद यहां गांधी पार्क में भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धि जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववती यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल में देश काफी पिछड़ गया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ता आगे आएं। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक साल के कार्यकाल में कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर आम आदमी को राहत दी है। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट और संचालन महामंत्री कैलाश गुरुरानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा में जिला महामंत्री पंकज जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रमा जोशी, अजीत कार्की, ललित लटवाल, रवि रौतेला, चंदन लाल टम्टा, दर्शन रावत, श्याम पांडे, विनीत बिष्ट, दीपक पांडे, वंशीलाल कक्कड़, अजय वर्मा, जगमोहन बिष्ट, जगत कनवाल, एसएस पथनी, दिनेश पांडे, राहुल गुप्ता, कृष्ण बहादुर, मनोज जोशी, वीरेंद्र शाही, लीला बोरा, बीना नयाल, चंपा पांडे, नर्मदा तिवारी, राधिका जोशी, विद्या बिष्ट, मीना भैसोड़ा, हेम जोशी, राजा खान आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed