{"_id":"5f6102b28ebc3e66392aeece","slug":"mobile-stone-crusher-in-garur-garud-news-hld397075122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति मिला मोबाइल क्रशर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति मिला मोबाइल क्रशर जब्त
विज्ञापन
गरुड़ में सीज किया गया मोबाइल क्रेशर
- फोटो : GARUD
उपखनिज भंडारण से मोबाइल क्रशर जब्त
उपखनिज भंडारणों में तौलकांटा और सीसीटीवी लगाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम जयवर्द्धन शर्मा ने उपखनिज भंडारण से मोबाइल क्रशर जब्त किया। एसडीएम ने उपखनिज भंडारणों के संचालकों से भंडारण में सीसीटीवी और तौल कांटा तत्काल लगाने और खान अधिकारी से सभी उपखनिज भंडारणों की नापजोख करने को कहा है। प्रशासन की कार्रवाई से खनन लीज होल्डरों में हड़कंप मचा है।
गोमती नदी में अवैध खनन हो रहा है। इसके लिए गरुड़ क्षेत्र के पांच उपखनिज भंडारणों को जिम्मेदार मानकर क्षेत्र की जनता ने प्रशासन से भंडारणों की जांच की मांग की थी। ज्येष्ठ उपप्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा ने भी एसडीएम से गोमती में अवैध खनन रोकने की मांग की थी। अमर उजाला ने गोमती में अवैध खनन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेकर प्रशासन ने गोमती मेें अवैध खनन पर रोक लगा दी है। कुछ लोगों की शिकायत पर एसडीएम जयवर्द्धन शर्मा ने बुधवार को दलबल के साथ बड़ेत स्थित संजय सिंह के उपखनिज भंडारण पर छापा मारा। इस दौरान भंडारण स्थल पर मोबाइल क्रशर से तोड़ी गयी कंक्रीट मिली। एसडीएम ने क्रशर को जब्त कर खान अधिकारी से सभी उपखनिज भंडारणों की नापजोख शीघ्र कराने से निर्देश दिए। वहीं बड़ेत उपखनिज के लीज होल्डर संजय सिंह का कहना है कि उनके उपखनिज भंडारण में सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। मोबाइल क्रशर चालू नहीं बल्कि खराब हालत में है।
फोटो 15 जीआरडी 01पी
गरुड़ के बड़ेत में जब्त किया गया मोबाइल क्रशर।