फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mnrega Lokpal in Almora

मनरेगा का लाभ न मिलने पर बीडीओ को पड़ी लोकपाल की फटकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mnrega Lokpal in Almora
अल्मोड़ा मनरेगा का लाभ न मिलने पर बीडीओ को पड़ी लोकपाल की फटकार ।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मनरेगा योजना का लाभ न मिलने पर एक व्यक्ति ने लोकपाल मनरेगा से बीडीओ की शिकायत कर दी। जांच के दौरान संबंधित अधिकारी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन लोकपाल ने फटकार लगा दी। लोकपाल ने जल्द कागजी कार्रवाई पूरी कर लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

धौलादेवी विकासखंड के गांव भनोली गांव निवासी हेम प्रकाश आर्य ने लोकपाल मनरेगा को बताया कि उन्हें मनरेगा के तहत शौचालय का लाभ नहीं दिया गया है। मामला संज्ञान में आते ही लोकपाल मनरेगा राजेंद्र राम ने मंगलवार को सुनवाई की। इस दौरान बीडीओ ने लिखित रूप में बताया कि शिकायतकर्ता का नाम वर्ष 2022-23 की मनरेगा कार्ययोजना में नहीं है। उन्होंने मनरेगा में कार्य की मांग भी नहीं की है। बीडीओ के इस जवाब से असहमति जताते हुए लोकपाल ने कहा कि भारत सरकार की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान में शौचालय विहीन परिवारों का सर्वेक्षण कर उनको लाभान्वित कर ग्राम पंचायतों को आच्छादित करना था।
विज्ञापन

उन्होंने बीडीओ से सभी औपचारिकताओं को पूरा कर शिकायतकर्ता को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। ऐसा न होने पर कार्रवाई करने की बात कही। लोकपाल मनरेगा ने स्थानीय लोगों से अनियमितता की शिकायत लोकपाल मनरेगा विकास भवन अल्मोड़ा को डाक के जरिये या फिर व्हाट्सएप नंबर 9917911209 करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed