फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA Tiwari heard the man Issues

विधायक तिवारी ने सुनी जनसमस्याएं

Tue, 08 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 08 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

 विधायक मनोज तिवारी ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से साढ़े पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। तिवारी ने पहल, तलाड़, सैनार, खाज प्रजा गांवों का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने उनके सामने तलाड़, पहल, सैनार के मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग रखी।

विज्ञापन


 तिवारी ने भ्रमण के दौरान जल संस्थान के कर्मचारियों को मौके पर बुलवाया और पहल, तलाड़, सैनार की पेयजल योजनाओं का आगणन बना कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को अल्मोड़ा-खूंट मोटर मार्ग का सुधारीकरण करने को कहा।
विज्ञापन


 उन्होंने तलाड़ गांव के तल्ला पहल में जनमिलन केंद्र निर्माण के लिए तीन लाख रुपये, सैनार में सार्वजनिक स्थल विकास निर्माण के लिए 50 हजार रुपये, सैनार में मार्ग निर्माण के लिए 50 हजार रुपये, तलाड़ के अनुसूचित जाति बस्ती में जनमिलन केंद्र निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ हर्ष कनवाल, संजय दुर्गापाल, राजेंद्र कनवाल, कृष्णा लटवाल, विनोद कनवाल, विशन सिंह, हरीश कनवाल, राजेंद्र प्रसाद, वंशी लाल, देवेंद्र कनवाल, विशन सिंह, चंदन कनवाल, जोगा सिंह, जमन सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed