फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA Tiwari agreed on the written assurance of SDM-PWD EE

Almora News: एसडीएम-लोनिवि के ईई के लिखित आश्वासन पर माने विधायक तिवारी

Fri, 20 Jun 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 20 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
MLA Tiwari agreed on the written assurance of SDM-PWD EE
अल्मोड़ा। प्रांतीय खंड लोनिवि में कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन एसडीएम और लोनिवि के ईई के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरना स्थल पहुंचकर हिल्स कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने भी लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में लोनिवि कार्यालय पहुंचकर अनिश्चितकालीन आंदोलन को समर्थन दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 के किमी 55 में क्वारब पुल के पास क्रोनिक लैंड स्लाइड जोन के बाईपास निर्माण के लिए लोनिवि ने बिना निविदा के 10 करोड़ 23 लाख का कार्य बिना निविदा के बाहरी ठेकेदार को दे दिया।
विज्ञापन

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि इस तरह भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आंदोलन को उग्र होता देख एसडीएम सदर संजय कुमार, प्रांतीय खंड लोनिवि के ईई हर्षित गुप्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव कर जवाब मांगा। एसडीएम और ईई ने कटिंग कार्य को बंद कराने और शीघ्र निविदा प्रकिया शुरू करने को लेकर लिखित आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, तारा चंद्र जोशी, पीतांबर पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, गोविंद सिंह मेहरा,गीता मेहरा,भैरव गोस्वामी, सुशील साह, अख्तर हुसैन, गौरव वर्मा, हरीश भट्ट, मनोज वर्मा, जगदीश रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed