फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA angry over lack of asphalting, surrounds EE of Jal Nigam

Almora News: डामरीकरण न होने से गुस्साए विधायक, जल निगम के ईई को घेरा

Wed, 22 May 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 22 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
MLA angry over lack of asphalting, surrounds EE of Jal Nigam
अल्मोड़ा में जल निगम कार्यालय में ईई का घेराव करते विधायक मनोज तिवारी और कांग्रेस कार्यकर्ता। स
अल्मोड़ा। माल रोड पर जाखनदेवी के पास लंबे समय से डामरीकरण न होने से नाराज विधायक मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ जल निगम के ईई संजीव वर्मा का घेराव किया। उन्होंने कहा कि लगातार आश्वासन के बाद भी निगम सड़क पर डामरीकरण नहीं कर रहा है, इससे क्षेत्र की जनता परेशान है। कहा जल्द डामरीकरण शुरू नहीं हुआ तो धरना शुरू करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को विधायक मनोज तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ जल निगम कार्यालय पहुंचे और ईई का घेराव किया। उन्होंने कहा कि तीन माह पूर्व माल रोड पर जाखनेदवी के पास सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी, इस पर अब तक डामरीकरण नहीं हो सका है। बारिश में सड़क पर जमा मलबा कीचड़ में तब्दील हो चुका है। लोग किसी तरह खतरे के बीच सड़क पर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व में भी जल निगम ने जल्द सड़क पर डामरीकरण का आश्वासन दिया था जो आज तक शुरू नहीं हो सका है। ईई संजीव वर्मा के शुक्रवार से डामरीकरण शुरू करने का आश्वासन देने के बाद विधायक और कार्यकर्ता वहां से लौटे। वहां पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पीतांबर पांडे, गजेंद्र फर्त्याल, रोहित रौतेला, पारितोष जोशी, गीता मेहरा, गोविंद मेहरा, मुकेश नेगी, विरेंद्र बंगारी, दानिश खान आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed