फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA and state government effigy burnt

विधायक रघुनाथ सिंह और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
MLA and state government effigy burnt
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में विधायक रघुनाथ सिंह चौहान और प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला, बेस, महिला अस्पतालों से भारी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्थानांतरण होने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को चौघानपाटा में क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह चौहान और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा जिला, बेस, महिला अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों का पहले से ही टोटा है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने यहां से भारी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों का तबादला कर दिया है। इससे व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक चौहान ने स्वास्थ्य के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ा था। आज उनके सामने उनकी ही सरकार ने अल्मोड़ा के तीनों अस्पतालों को डॉक्टर विहीन कर दिया है। सरकार को डॉक्टरों का तबादला निरस्त करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं कर सकती है तो बिना प्रतिस्थानी के इन डॉक्टरों को कार्यमुक्त नहीं करना चाहिए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों का भी तबादला होने से अस्पतालों में आने वाले रोगी बच्चे और उनके परिजनों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों का तबादला निरस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, लता तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडेय, निर्मल रावत, वैभव पांडेय, तारा चंद्र जोशी, प्रीति बिष्ट, प्रताप सत्याल, अरविंद रौतेला, सुमित कुमार, कार्तिक साह, शेखर पांडेय, रमेश कांडपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed