फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mission hausla raised hope among people

मिशन हौसला ने जगाई लोगों में उम्मीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mission hausla raised hope among people
अल्मोड़ा। पुलिस महानिरीक्षक अमित सिन्हा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से थाना प्रभारियों और पुलिस कार्मिकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जहां जरूरी दिशा निर्देश दिए, वहीं मिशन हौसला के तहत अल्मोड़ा पुलिस के कार्यों को सराहा भी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा भ्रमण पर पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक अमित सिन्हा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सभागार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से थाना प्रभारियों और पुलिस कार्मिकों के साथ बैठक की। पुलिस को जन जागरूकता के अभियान चलाते हुए नियमों का पालन करने, जरूरतमंदों को मास्क वितरित करने, सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक जागरूकता प्रचारित करने के निर्देश दिए। डीजीपी अशोक कुमार की ओर से चलाए जा रहे मिशन हौसला अभियान की समीक्षा भी की। कहा कि सभी पुलिस कर्मी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं और संक्रमण के बीच कर्तव्यों के साथ ड्यूटी करें। अपने परिवार को भी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखें। एसएसपी ने पुलिस महानिरीक्षक को ऐपण कला की नेम प्लेट भेंट की। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक मातवर सिंह रावत, तपेश कुमार चंद समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिलिंडर भरवाने आई महिला को घर पहुंचाया
अल्मोड़ा। बचुली देवी अपने पुत्र के साथ गैस सिलिंडर भरवाने बाजार आई थी। महिला के पास सिलिंडर भरवाने के ही पैसे थे। गांव बहुत दूर होने के कारण उप निरीक्षक ब्रजमोहन और कांस्टेबल देवेंद्र तोमक्याल ने दोनों को अपने निजी वाहन में गंतव्य तक छोड़ा। उन्होंने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed