फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Missing woman's body found in drain after four days

Almora News: लापता महिला का चार दिन बाद नाले से मिला शव

Tue, 19 Dec 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 19 Dec 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Missing woman's body found in drain after four days
अल्मोड़ा। चार दिन पूर्व घर से मायके के लिए निकली स्याल्दे विकासखंड के तिमली गांव के छियाणी निवासी गंगा देवी (68) का नाले से शव बरामद हुआ है। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले महिला घर से अपने मायके के लिए रवाना हुई लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। जिससे परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने महिला की संभावित स्थानों में खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गंगा देवी का सुराग नहीं मिलने से परिजनों ने देघाट थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ग्वाली के प्रधान दान सिंह ने बताया कि मंगलवार को मल्ला भाकूडा के गुनसौ नौले के समीप नाले में महिला का शव बरामद हुआ। थाना प्रभारी राहुल राठी ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed