{"_id":"577fd5c44f1c1b446c7fb26c","slug":"mising-women-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता विवाहिता हरिद्वार में प्रेमी के साथ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता विवाहिता हरिद्वार में प्रेमी के साथ बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत डिगरा गांव से 23 जून से लापता तेइस वर्षीय विवाहिता को पुलिस ने हरिद्वार से एक युवक के साथ बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों को पकड़कर सोमेश्वर ले आई है। पुलिस शनिवार नौ जुलाई को मजिस्ट्रेट के सम्मुख विवाहिता को पेश करेगी।
विज्ञापन
डिगरा निवासी नवविवाहिता 23 जून को सोमेश्वर बाजार गई थी। तब से लापता थी। उसका दो माह पूर्व ही विवाह हुआ था। सास ने 28 जून को पुलिस में बहु के लापता होने की तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसका फोन सर्विलांस में लगाया। थानाध्यक्ष केआर आर्या ने बताया कि सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन हरिद्वार में मिली।
विज्ञापन
पुलिस दल हरिद्वार गया। पुलिस ने हरिद्वार में डेसी चौक में रह रहे सुधांशु चौधरी (24) के यहां से नवविवाहिता को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि सुधांशु चौधरी हरिद्वार सिडकुल में जनता इलेक्ट्रानिक्स फैक्ट्री में काम करता है। दोनों अल्मोड़ा में पूर्व में कई बार मिल भी चुके थे। सुधांशु ने उसे 23 जून के रुद्रपुर बुलाया और वहां से दोनों हरिद्वार चले गए। तब से दोनों हरिद्वार में रह रहे थे। विवाहिता का कहना है कि वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता के पति को बुलाया गया है। नौ जुलाई को विवाहिता को मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया जाएगा।
विज्ञापन