फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Misdeed sections increased in case registered against BJP leader Bhagwat Bora in almora

Almora News: भाजपा नेता भगवत बोरा पर दर्ज मुकदमे में बढ़ाईं दुष्कर्म की धाराएं, पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 06 Sep 2024 01:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 06 Sep 2024 01:34 PM IST
सार

Almora News: पीड़ित किशोरी को इंसाफ मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। किशोरी के दोबारा किए गए मेडिकल परीक्षण में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता भगवत बोरा के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
Misdeed sections increased in case registered against BJP leader Bhagwat Bora in almora
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 

विज्ञापन

इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही सल्ट की यौन उत्पीड़न से पीड़ित किशोरी को इंसाफ मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। किशोरी के दोबारा किए गए मेडिकल परीक्षण में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता भगवत बोरा के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ा दी हैं।

सल्ट थाना क्षेत्र की एक महिला ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा के खिलाफ अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था लेकिन पीड़िता के परिजन और आसपास के लोगों ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव के चलते हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आरोप लगाए थे। सही धाराओं में केस दर्ज कराने को लेकर राजनीतिक और अन्य संगठनों ने प्रदर्शन भी किया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Almora News: अंडर वर्ल्ड डॉन पीपी बना जूना अखाड़े के कई मठों और आश्रमों के उत्तराधिकारी, जेल में ली दीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। तीन दिन पहले दोबारा पीड़िता का मेडिकल कराया गया। बृहस्पतिवार को एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मेडिकल में जो भी तथ्य सामने आए हैं। उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की 4/5 धारा के साथ-साथ 65(1), 351 (1) बीएनएस की धाराएं बढ़ाई गई हैं। ये धाराएं दुष्कर्म करने और धमकी देने को परिलक्षित करती हैं। पींचा ने बताया कि पहले भी जो धाराएं लगाई गई थीं वे तहरीर के आधार पर ही लगाई थीं। अब जो तथ्य सामने आए उनपर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है। पुलिस की जांच और कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed