फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minister Rekha Arya participated in the women's Ramlila and announced a donation of two lakh rupees for the temple.

Almora News: महिला रामलीला में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या, मंदिर के लिए दो लाख देने की घोषणा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Minister Rekha Arya participated in the women's Ramlila and announced a donation of two lakh rupees for the temple.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कंडारखुआं मंडल के अंतर्गत पाखुड़ा गांव स्थित महामाई कालिका मंदिर में आयोजित महिला रामलीला में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का अवलोकन कर कलाकारों की सराहना की।
विज्ञापन

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस रामलीला की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके सभी पात्रों की भूमिका महिलाएं निभा रही हैं तथा रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी भी महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण विभाग की मंत्री होने के नाते यह देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई कि महिलाएं सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने महामाई कालिका मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। वहां रामलीला कमेटी अध्यक्ष दीपा, मंडल अध्यक्ष हरीश पड़ियार, जिला मंत्री बिशन कनवाल, महामंत्री भुवन फर्त्याल, गोपाल सती, भूपाल परिहार, संजय सिंह बिष्ट, संजय बोहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed