{"_id":"6189719ad982de1f5649edf0","slug":"minister-rekha-arya-felicitated-in-almora-almora-news-hld4439354183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं को प्रोटीनयुक्त भोजन देगी सरकार: रेखा आर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं को प्रोटीनयुक्त भोजन देगी सरकार: रेखा आर्या
विज्ञापन
रामलीला मैदान में मंत्री रेखा आर्या को सम्मानित करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले मानदेय में वृद्धि के बाद आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अल्मोड़ा ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ ने महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर आर्या ने कहा कि जल्द ही सीएम महिला पोषण योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें गर्भवतियों को प्रोटीनयुक्त भोजन दिया जाएगा।
महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभाग एक रुपये में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के माध्यम से लैंगिंग असमानता को जागरूकता के माध्यम से लोगों की सोच में बदलाव लाने में काफी हद तक सरकार ने सफलता प्राप्त की है। कोरोनाकाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं एवं मिनी आंगनबाड़ी की ओर से जो कार्य किया वे सराहनीय हैं। वहां पर ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, बहादुर सिंह कनवाल, सरपंच खत्याड़ी राजेन्द्र सिंह कनवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद आदि थे।
सोमेश्वर में हुआ स्वागत
सोमेश्वर। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से संबद्ध अखिल भारतीय मजदूर संघ ने मंत्री रेखा आर्या के सोमेश्वर पहुंचने पर स्वागत किया। संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री के साथ हुकुम सिंह बोरा स्मारक से सोमेश्वर बाजार तक जुलूस भी निकाला। वहां पर जिला मंत्री मीना बिष्ट, जिलाध्यक्ष भगवती बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष दीपिका, ब्लॉक मंत्री लक्ष्मी मेहरा आदि थीं।