फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Milk Union will protest anniversary

दुग्ध संघ के वार्षिकोत्सव का होगा विरोध

Mon, 09 Mar 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Updated Mon, 09 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

दूनागिरि क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों ने बैठक पर दुग्ध संघ के निर्णयों की कड़ी आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि उत्पादकों को जनवरी, फरवरी का भुगतान नहीं हुआ है। जिस कारण होली पर परेशानी हुई जबकि दुग्ध संघ 12 मार्च को वार्षिकोत्सव में अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित करने की योजना बना रहा है। उत्पादक इसका हर संभव विरोध करेंगे।


यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दुग्ध का भुगतान न होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। दुग्ध संघ की कार्यप्रणाली भी ठीक नहीं है। कहा कि संघ के कई कर्मचारियों को भुगतान नहीं हुआ है। वहीं दुग्ध उत्पादकों को भी दो माह से भुगतान न होने के कारण होली जैसे पर्व पर परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप लगाया कि दुग्ध संघ उत्पादकों की उपेक्षा कर 12 मार्च को प्रस्तावित वार्षिकोत्सव में अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की योजना बना रहा है। विभाग के कर्मचारियों को भी पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। उत्पादकों ने कहा कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो 12 मार्च को वह अल्मोड़ा जाकर वार्षिकोत्सव का विरोध करेंगे। बैठक में राधा देवी, आनंद सिंह बिष्ट, त्रिभुवन तिवारी, विपिन हरबोला, दीपा देवी, कमला देवी, प्रताप सिंह, भावना देवी, भागीरथी देवी, प्रेमा देवी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed