फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Milk producers are making a fortune in Almora's Railakot, new Anchal Samiti opens

Almora News: अल्मोड़ा के रैलाकोट में दूध उत्पादकों की चांदी, खुली नई आंचल समिति

Wed, 05 Aug 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 05 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Milk producers are making a fortune in Almora's Railakot, new Anchal Samiti opens
अल्मोड़ा। दुग्ध संघ अल्मोड़ा ने ग्राम रैलाकोट में आंचल डेयरी की नई दुग्ध समिति का गठन कर दिया है। शुरूआत में समिति से 16 दुग्ध उत्पादक जुड़े हैं और 30 लीटर दूध केंद्र में आने लगा है। समिति के गठन के बाद दुग्ध उत्पादकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन

दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीश चंद्र खोलिया ने बताया कि रैलाकोट के पशुपालकों के अनुरोध पर नई समिति के गठन को मंजूरी दी गई। समिति के सुचारू संचालन के लिए डिजिटल डीपीएमसीयू मशीन भी उपलब्ध करा दी गई है। इस आधुनिक मशीन के लग जाने से उत्पादक के दूध के फैट की सटीक जांच होगी और उसके मूल्य का निर्धारण पूरी तरह से पारदर्शी रूप से मौके पर हो सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार की दुग्ध उत्पादकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सभी प्रोत्साहन योजनाएं, बोनस और सुविधाएं नई दुग्ध समिति के सदस्यों को दी जाएंगी। समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रमोद जोशी और सचिव चंदन सिंह ने दुग्ध संघ अध्यक्ष का आभार जताया। वहां समिति की सुपरवाइजर सुनीता उप्रेती, किरन पांडे, प्रभारी उपार्जन केवलानंद, प्रधान पति योगेश सिंह रावत, हेमा रावत, हंसा पांडे, सरोज रावत, दया रावत, हेमा जोशी, तारा रावत, जया रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed