फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Migration Stoped From Industry

उद्योग धंधे लगे बगैर नहीं रुक सकता पहाड़ से पलायन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Migration Stoped From Industry
विनोद मेहरा - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रदेश की पांचवीं सरकार के गठन के लिए अब लगभग एक हफ्ते का समय बचा है, ऐसे में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। लेकिन चुनाव प्रचार के बीच लोगों की भी अपनी अपनी राय और मुद्दे हैं। वह कैसा प्रतिनिधित्व चाहते हैं। बेरोजगारी, महंगाई और पलायन को लेकर लोगों की क्या है राय। इस पर व्यापारी वर्ग ने बेबाकी से अपनी बात रखी है। कहा कि युवाओं का भविष्य संवारना चाहिए और पलायन रोकने के लिए पहाड़ में उद्योग धंधे विकसित करने चाहिए।
विज्ञापन

-विधायक को सबसे पहले क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण के साथ ही सरकारी शिक्षा की दशा सुधारनी चाहिए। पर्वतीय क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा केंद्र खोलकर वहां स्टाफ की तैनाती करनी चाहिए। सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाले प्रत्याशी को ही वोट दिया जाएगा।-बिपिन शर्मा, वरिष्ठ व्यापारी, चिलियानौला।
विज्ञापन

2-पर्वतीय क्षेत्र के कई इलाकों में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सरकार को पह़ाड़ के विकास के लिए और भी अधिक प्रयास करने चाहिए। विधायक को भी क्षेत्रीय समस्याओं के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की समस्याओं पर और भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।-गणेश कुवार्बी, वरिष्ठ व्यापारी चिलियानौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तराई की अपेक्षा पर्वतीय क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। लोगों को विकास के लिए समर्पित प्रत्याशी को ही जिताना चाहिए। युवा देश का भविष्य हैं। तकनीकी शिक्षा केंद्र खुले तो हैं, लेकिन वहां स्टाफ नहीं है। शिक्षा की गुणवत्ता अच्छी हो तो युवाओं का भविष्य सुधरेगा।-विनोद मेहरा, व्यापारी, चिलियानौला।

-पृथक राज्य तो बना, लेकिन लोगों की अपेक्षाएं पूरी नहीं हुई। पर्वतीय क्षेत्र में युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए शासन प्रशासन ने अपेक्षित विकास नहीं किया। रोजगार के लिए गांवों के युवा पलायन कर रहे हैं। युवाओं का पलायन रोकने के लिए सरकार को तकनीकी शिक्षा और उद्योग धंधे विकसित करने चाहिए।-हिमांशु अधिकारी, व्यापारी, चिलियानौला।

बिपिन शर्मा

बिपिन शर्मा- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed