फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Micromax service center and the company to pay Rs 16600

माइक्रोमैक्स सर्विस सेंटर और कंपनी अदा करे 16600 रुपए

Wed, 11 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 11 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन

सक्षम जिला उपभोक्ता फोरम ने सेवा में कमी पाए जाने पर माइक्रोमैक्स सर्विस सेंटर टैनीमल हाउस अल्मोड़ा और प्रबंधक माइक्रोमैक्स इंफोरमेटिक्स न्यू दिल्ली को शिकायतकर्ता को मोबाइल की कीमत, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय के कुल 16600 रुपए एक माह के भीतर अदा करने के आदेश दिए हैं। यदि निर्धारित तिथि तक धनराशि भुगतान नहीं की गई तो शिकायकर्ता छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी पाने का अधिकारी होगा।

विज्ञापन


इंद्रा कालोनी खत्याड़ी निवासी सीता राम ने 31 दिसंबर 2015 को फेयर डील कम्युनिकेशन कारखाना बाजार अल्मोड़ा से माइक्रोमैक्स-2394 मोबाइल 9600 रुपए में खरीदा। पांच दिन बाद ही मोबाइल बंद हो गया। वह दुकानदार के कहने पर मोबाइल ठीक करने को माइक्रोमैक्स सर्विस सेंटर एसके इंटप्राइजेज प्रथम फ्लोर टैनीमल हाउस गए।। सर्विस सेंटर ने तीन दिन बाद मोबाइल ठीक कर दिया, लेकिन कैमरे ने काम नहीं किया। सर्विस सेंटर ने मोबाइल दिल्ली भेजने की बात कहकर रख लिया। कंपनी फोन करने पर बताया गया कि मोबाइल सही कर दिया गया है, पर मोबाइल का माइक खराब हो गया। वह पुन: सर्विस सेंटर गए। 8 मई 2016 को मोबाइल पुन: सर्विस सेंटर ने जमा कर लिया। 8 जून 2016 को वापस लौटाया, लेकिन मोबाइल पुन: खराब होने पर 29 जून को सर्विस सेंटर में दिया। बताया गया कि मोबाइल कंपनी भेजा गया है और 28 जुलाई तक मोबाइल वापस नहीं लौटाया। कंपनी ने मोबाइल बदलने से भी इंकार कर दिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया। फोरम के अध्यक्ष डा. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, सदस्य प्रभात कुमार चौधरी और लीला जोशी ने शिकायतकर्ता और सर्विस सेंटर का पक्ष सुना, लेकिन कंपनी की ओर से कोई प्रस्तुत नहीं हुआ। फोरम ने सर्विस सेंटर और कंपनी की सेवा में कमी पाई। फैसला सुनाया कि सर्विस सेंटर और कंपनी शिकायतकर्ता को मोबाइल की कीमत 9600 रुपए, मानसिक क्षतिपूर्ति के 4000 रुपए और वाद व्यय के तीन हजार रुपऐ एक माह के भीतर अदा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed