{"_id":"5a6228af4f1c1b8b268b54dc","slug":"members-of-the-ddo-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीओ के बयान से भड़के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीओ के बयान से भड़के सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
ताड़ीखेत बीडीसी बैठक में हंगामा काटते और बर्हिगमन करते सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सहित कई सक्षम अधिकारियों की बैठक में गैर मौजूदगी से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों ने ताड़ीखेत क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों जमकर हंगामा काटा। इसी बीच डीडीओ ने बैठक का कोरम अधूरा बताया तो इससे गुस्साए कई सदस्यों ने सदन का बहिष्कार कर बर्हिगमन कर दिया। बाद में डीडीओ ने माफी मांगी। ब्लॉक प्रमुख रचना रावत के समझाने पर सदस्य शांत हुए। चेतावनी दी कि यदि अगली बैठक में डीएम नहीं पहुंचे तो पूरी बैठक का ही बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
जैसे ही बैठक शुरू हुई तो सदस्यों ने डीएम के बैठक में न पहुंचने पर नाराजगी जतानी शुरू कर दी। वक्ताओं ने कहा कि पिछले एक महीने से बैठक प्रस्तावित है। लगातार इसके लिए प्रचार-प्रसार हो रहा है, ऐसे में डीएम ने अल्मोड़ा में विभागीय अधिकारियों की बैठक बुला ली, इन हालातों में कैसे पंचायत की बैठकें सफल होंगी और कैसे पंचायतों में विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी बीच डीडीओ मो. असलम ने कह दिया कि बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों का ही कोरम पूरा नहीं है। डीडीओ की बात पंचायत प्रतिनिधियों को नागवार गुजरी। इससे भड़के कई सदस्यों ने सदन से बर्हिगमन करना शुरू कर दिया। ब्लॉक प्रमुख रचना ने बमुश्किल सदस्यों को शांत कराया। डीडीओ ने भी अपने वक्तव्य के लिए माफी मांगी, इसके बाद बैठक शुरू हो सकी। ब्लॉक प्रमुख रचना ने अधिकारियों से जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ मयूर दीक्षित सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बीडीओ बालम सिंह ने संचालन किया।
विज्ञापन
किसानों को रबी की फसल का मुआवजा देने की मांग
ताड़ीखेत की हंगामेदार बैठक में बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल, प्रधान राजेंद्र बिष्ट आदि सदस्यों ने सूखे का मसला उठाया। कहा कि बारिश न होने के कारण किसानों की रबी की फसल बर्बाद हो चुकी है उन्हें मुआवजा दिलाना होगा। लाभार्थियों को लंबे समय से पेंशन योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा जोर शोर से उठाया। कहा कि कुशल श्रमिकों को मनरेगा का भुगतान नहीं हो पा रहा है। बैठक में प्रधान प्रदीप बिष्ट ने भी कई समस्याएं उठाई।