{"_id":"651c612ae9bc43415e0027e6","slug":"meeting-orgnised-in-district-almora-news-c-232-1-alm1001-3610-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: उत्तराखंड में लागू हो इनर लाइन परमिट सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: उत्तराखंड में लागू हो इनर लाइन परमिट सिस्टम
Wed, 04 Oct 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। विकासखंड मुख्यालय में जेकफ्लिप्स (ज्वाइंट एक्शन कैंपेन फॉर इनर लाइन परमिट सिस्टम) के तहत गोष्ठी हुई। वरिष्ठ पदाधिकारी हीरा सिंह अधिकारी ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थिति के बीच बसे उत्तराखंड में इनर लाइन परमिट सिस्टम लागू होना चाहिए, ताकि यहां बाहरी लोगों के दखल को रोका जा सके। उन्होंने स्थायी मूल निवास प्रमाण पत्र की बाध्यता को राज्य के लोगों के साथ धोखा बताया। कहा कि वर्ष 1950 के बाद यहां के लोगों को स्थायी निवासी माना जाना चाहिए ताकि उन्हें उनके अधिकार मिल सकें। उन्होंने राज्य में धारा 371 लागू करने की भी मांग की। इस दौरान लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, प्रमोद जोशी, मनोज मेहरा, बहादुर रौतेला, विवेक तिवारी, जीवन बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन