फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting On New Education Policy

एनईपी के तहत तैयार किए जा रहे पाठ्यक्रम:कुलपति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Meeting On New Education Policy
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बैठक में मौजूद समिति सदस्य और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एसएसजे विवि अल्मोड़ा में रविवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के संबंध में बैठक हुई। बैठक में कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने बताया कि विवि में नए सत्र के लिए सीबीएसई के 13 विषयों पर आधारित पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कला संकाय में आयोजित बैठक में भंडारी ने कहा कि राज्य विवि की पाठ्यक्रम निर्धारण समिति की ओर से शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए स्नातक स्तर के 13 विषयों के सीबीसीएस पैटर्न पर पाठ्यक्रम बनाने की जिम्मेदारी हमें मिली है। सैन्य विज्ञान, अंग्रेजी चित्रकला, कुमाऊंनी, आईटी, संगीत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, सांख्यिकी, योग आदि के पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। एनईपी कार्यसमिति के सह संयोजक डॉ. भास्कर चौधरी ने बताया कि 29 अक्टूबर तक पाठ्यक्रम तैयार कर लिया जाएगा। वहां पर प्रो. एससी जोशी, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. बीसी तिवारी, प्रॉक्टर डॉ. मुकेश सामंत, प्रो. जगत सिंह बिष्ट, कला संकायाध्यक्ष प्रो. पुष्पा अवस्थी, डीएसडब्ल्यू प्रो. इला साह, प्रो. अनिल जोशी, भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed