फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting of Hindi committee in Almora

Almora News: सभी कार्यालयों में अपनाएं राजभाषा हिंदी

Thu, 27 Jul 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Hindi committee in Almora
फोटो - 27 एएलएम 01-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में हुई नगर राजभाषा कार्यान
अल्मोड़ा। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की बैठक विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक और नराकास के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी कांत ने बताया कि राजभाषा हिंदी का अधिकतम प्रयोग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने नराकास के प्रेरणा, प्रोत्साहन, सद्भावना पर बल दिया। कहा कि हिंदी में कार्य करना जरूरी है। पीएमई प्रधान वैज्ञानिक और प्रभारी डॉ. जेके बिष्ट ने प्रतिभागियों को संस्थान की उपलब्धियां बताईं। इस दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान रानीखेत, गोविंद बल्लभ पंत हिमालयी पर्यावरण, सतत विकास संस्थान कोसी कटारमल, भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन मेडिसिंस फार्मास्यूटिकल्स काॅर्पोरेशन लिमिटेड मोहान, हस्तशिल्प बोर्ड सहित विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिनिधियों ने कार्यालयों में हिंदी की प्रगति बताई।
विज्ञापन


वैज्ञानिक डॉ. प्रियंका खाती ने बैठक का मंच संचालन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कुशाग्र जोशी, मुख्य तकनीकी अधिकारी रेनू सनवाल, डॉ. निर्मल कुमार हेड़ाऊ, डॉ. कृष्ण हिंदी मिश्रा, डॉ. बृजमोहन पांडे, डॉ. अमित पश्यापुर, राधिका आर्या, ललित मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed