{"_id":"63692b8a59373e6dcf4b2839","slug":"meeting-of-ex-army-personal-in-almora-almora-news-hld481221855","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बेरोजगार युवाओं को जल्द रोजगार उपलब्ध कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बेरोजगार युवाओं को जल्द रोजगार उपलब्ध कराए
विज्ञापन
अल्मोड़ा के धारानौला में अध्यक्षता परिषद की बैठक। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। खड़ी बाजार धारानौला स्थित परिषद कार्यालय में सोमवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती बेरोजगारी से युवा वर्ग परेशान है। सरकार सभी बेरोजगार युवाओं को जल्द रोजगार उपलब्ध कराए।
उन्होंने लावारिस पशुओं, कटखने बंदरों को भी पकड़ने की मांग की। कहा कि नगर में कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इस वजह से रात में आवाजाही के दौरान लोगों को परेशानी हो रही है। कहा कि सभी पूर्व सैनिक अपना जीवित प्रमाणपत्र 30 नवंबर तक जमा कर दें। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से संपर्क करने के लिए कहा गया। अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार आनंद सिंह बोरा और संचालन रिटायर्ड नायब सूबेदार सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। बैठक में परिषद के संरक्षक पीजी गोस्वामी, केशव दत्त पांडे, त्रिलोक सिंह, सुरेश असवाल, हरीश बिष्ट, प्रकाश बोरा, दान सिंह बिरौड़िया आदि थे।
बाजार में दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर लगे रोक
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की कचहरी बाजार स्थित लीग कार्यालय में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सड़कों में मोटर मेकेनिक वाहनों की मरम्मत करते हैं। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी होती है। बाजार में दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। अवकाश प्राप्त सूबेदार राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सुधीर कुमार ने संचालन किया। बैठक में जेएस वर्मा, एसके जोशी, मोहन बिष्ट, आनंद बिष्ट, सीएस भट्ट, चंदर सिंह बिष्ट, आनंद लटवाल, बीबी भट्ट, एनसी जोशी, डीएस चौधरी, डीएल साह आदि थे।