द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पाली पछांऊ के ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 13 अप्रैल से प्रस्तावित इस मेले के तहत सबसे पहले बिखोती मेले की शुरूआत होगी। विमांडेश्वर मंदिर परिसर में बिखोती मेला कमेटी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। विद्युत, पानी, साफ सफाई सहित तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर सहमति बनी।
कमेटी अध्यक्ष रमेश चंद्र पुजारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिखोती मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में मेला परिसर विमांडेश्वर मंदिर में रंगरोगन, विद्युत, पेयजल, साफ सफाई सहित तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर चर्चा हुई। विभागीय अधिकारियों से सहयोग मांगा गया। चैत्र के अंतिम दिन विमांडेश्वर मंदिर में बिखोती के सांथ इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ होता है। इस बार 13 अप्रैल को दिन में दो बजे से पुजारी बिखोती मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सांथ मेले का आगाज होगा। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, ब्लॉक प्रमुख दीपक करौला, तहसीलदार दिलीप सिंह, कानूनगो पूरन नाथ गोस्वामी, मेला सचिव नारायण रावत, जगत रौतेला, जगदीश बुधानी, जीवन सिंह, दीवान सिंह, दिनेश पुजारी, शेखर पुजारी, ईश्वरी दत्त पुजारी, प्रधान देवकी देवी आदि थीं।