{"_id":"69ff882bc4bd451da4065dbc","slug":"medical-colleges-annual-fest-nebula-showcases-the-vibrant-hues-of-folk-culture-almora-news-c-232-1-shld1002-143161-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव नेबुला मेें बिखेरे लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव नेबुला मेें बिखेरे लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग
Sun, 10 May 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 10 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) का वार्षिकोत्सव नेबुला धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर बहुरंगी रंग बिखेरे।
वन, विधायी व संसदीय कार्य, निर्वाचन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने संस्थान की वार्षिक पत्रिका मोनाल का विमोचन किया। उन्होंने परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास करने चाहिए। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों पर समाज की बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्हें संवेदनशीलता, सेवा भावना एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आज का युवा विकसित भारत-2047 के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल अच्छे डॉक्टर बनने तक सीमित न रहें बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करें। एक जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक के रूप में देश निर्माण में योगदान दें। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कुंदन लटवाल, पार्षद नगर निगम अर्जुन बिष्ट, रेडक्रॉस सोसाइटी प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल आदि मौजूद रहे।