फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Medical college buildings work incomplete, preparing to replace construction agency

मेडिकल कालेज भवने का काम अब भी अधूरा, अब निर्माण एजेंसी को बदलने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Medical college buildings work incomplete, preparing to replace construction agency
अल्मोड़ा मेडिकल कालेज। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। प्रदेश की भाजपा सरकार अब नए साल में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं हर हाल में शुरू करना चाहती है, लेकिन अभी तक एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू करने लायक भी भवन तैयार नहीं हुए हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंतित हैं। अब शासन ने निर्माण एजेंसी को बदलने का मन बना लिया है। जबकि निर्माण एजेंसी बदलने से काम में और भी विलंब होने की आशंका है। यह भी पता लगा है कि निर्माण एजेंसी बदलवाने का फैसला भी देहरादून और दिल्ली की सत्ता तक पहुंच रखने वाले ठेकेदार के इशारों पर होने जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के तमाम निर्देशों और चेतावनी के बावजूद अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों स्वास्थ्य सचिव नितेश झा और निर्माण एजेंसी उप्र राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक की मौजूदगी में देहरादून में हुई बैठक में निर्माण कार्यों की गति को लेकर काफी नाराजगी जताई गई। शासन के अधिकारियों का कहना था कि समय पर भुगतान होने के बावजूद निर्माण कार्य समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक शासन ने अब अगले चरण के कार्यों के लिए निर्माण एजेंसी को बदलने का मन बना लिया है। इसके मद्देनजर फिलहान निर्माण निगम से नए काम शुरू नहीं करने को कहा गया है और पुराने कार्यों को अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि निर्माण निगम के तहत काम करने वाले ठेकेदार की सत्ता के गलियारों में ऊंची पहुंच होने के चलते निर्माण एजेंसी और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की चेतावनी का खास असर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से काम में गति नहीं आ पा रही है। यह भी पता लगा है कि निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से नाराज चल रहे ठेकेदार के इशारों पर ही अब शासन निर्माण एजेंसी को बदलने की तैयारी में है। दिलचस्प बात यह है कि निर्माण एजेंसी बदलाव होने के बावजूद ठेकेदार को बदले जाने की संभावना कम ही है। इधर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आरजी नौटियाल ने बताया है कि निर्माण कार्य अब तक पूरे नहीं होने पर शासन ने नाराजगी जताते हुए निर्माण एजेंसी को सभी भवनों में फिनिशिंग का काम अप्रैल तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed