फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Medals of the Saraswati Vidya Mandir Inter College honored

सम्मानित हुई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की मेधाएं

Sun, 30 Sep 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 30 Sep 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Medals of the Saraswati Vidya Mandir Inter College honored
बग्वालीपोखर में सम्मानित होती मेधावी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
 बग्वालीपोखर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. डीपी चौधरी ने कहा कि सम्मान मिलने से छात्र छात्राओं में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन


स्व. सूरज सिंह शाही की स्मृति में उनके परिजन विष्णु सिंह शाही द्वारा यह पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. डीपी चौधरी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 22 मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार बांटे और बच्चों से अनुशासन में रहकर अधिक मेहनत करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य सुरेशानंद जोशी ने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह को प्रबंधक डॉ. दामोदर जोशी, शिवदत्त पांडे, दिनेश तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी, मनोज पांडे सहित प्रबंध समिति पदाधिकारियों, अभिभावक संघ सदस्यों ने भी संबोधित किया और अभिभावकों से पाल्यों की गतिविधियों पर नजर रखने का आह्वान किया। इससे पूर्व अतिथियों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed