फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Matela Soon To get Water Testing Lab

Almora News: मटेला में बनेगी पानी की जांच के लिए प्रयोगशाला

Thu, 29 Feb 2024 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 29 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Matela Soon To get Water Testing Lab
कोसी पंपिंग योजना। संवाद - फोटो : Samvad
62 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण
विज्ञापन

जांच के बाद मौजूद बैक्टीरिया और अनुपयोगी तत्वों को किया जाएगा खत्म

अल्मोड़ा। अब कोसी मटेला पंपिंग योजना से जुड़े एक लाख लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। मटेला गांव में योजना के नजदीक 62 लाख रुपये से राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला बनेगी, इसमें पानी में मौजूद बैक्टीरिया और हानिकारक तत्वों की जांच होगी। जांच के बाद इन्हें खत्म कर लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा। कोसी बैराज में आए दिन गाद जमा होने से लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंचता है। पंपिंग योजना के नजदीक राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला (एनएबीएल) को धरातल पर उतारा जाएगा, इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। संवाद
दूसरे जिलों के पानी के सैंपल की भी होगी जांच

अल्मोड़ा। जिले में छह लाख से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने के लिए 80 से अधिक पेयजल योजनाओं का निर्माण किया गया है। इन योजनाओं के पानी की जांच की जिले में बेहतर सुविधा नहीं है। अब कोसी में बनने वाली राष्ट्रीय स्तर की इस प्रयोगशाला में अल्मोड़ा के साथ ही अन्य जिलों की पेयजल योजनाओं और जल स्रोतों के पानी की जांच होगी। संवाद
विज्ञापन


कोट- प्रयोगशाला में पानी की कई चरणों में जांच कर इसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया, कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण आर्सेनिक और कैडमियम धातुओं को नष्ट कर लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। -अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed