फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mary Mandela in Danny, you have been lily ..

मेरी मानिले डानि में तेरि बलाई ल्यूंलो..

Thu, 27 Jun 2019 11:39 PM IST
दीपक नेगी मानिला (अल्मोड़ा)।
मानिला (अल्मोड़ा)। Published by: दीपक नेगी Updated Thu, 27 Jun 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mary Mandela in Danny, you have been lily ..
मानिला दर्पण पुस्तक का विमोचन करते अतिथिगण। - फोटो : amar ujala
विकासखंड सल्ट के अंतर्गत तल्ला मानिला मंदिर में मानिला प्रबंधन ट्रस्ट और सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की पहल पर आयोजित कवि सम्मेलन क्षेत्र के अनेक रचनाकारों से कविताएं प्रस्तुत की। 
विज्ञापन

इस मौके पर प्रसिद्ध लोक गायक और कवि हीरा सिंह राणा ने मेरी मानिले डानि में तेरि बलाई ल्यूंलो.. और त्यर पहाड़ म्यर पहाड़ रै दुखों को ड्यर पहाड़...गीत प्रस्तुत
विज्ञापन

 किए। उनके अलावा कुबेर सिंह कड़ाकोटी ने कुमाऊंनी में मनख्यों भीड़म् मनक् हराय, इथा चय कतू उथैं चय.. रचना प्रस्तुत की। उत्तर प्रदेश से आए ओम शरणाय उर्फ चंचल ने जाने किसका लग गया फूलों को अभिशाप, पंख लगाकर उड़ गई खुशबू अपने आप... कविता प्रस्तुत की। ईश्वर चंद्र कोहली, मोहन चंद्र जोशी, लीला बिष्ट आदि ने पलायन, बेरोजगारी और राजनीति की वर्तमान दशा पर कविताओं के माध्यम से कटाक्ष किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पर्यटन अधिकारी सुनील चौबे ने किया। उन्होंने मानिला दर्पण स्मारिका का विमोचन भी किया। ट्रस्ट द्वारा मंदिर के विकास और संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया।  कार्यक्रम का संचालन भैरव दत्त लखचौरा ने किया। इस मौके पर महिला प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नंद

न सिंह मनराल, रमेश लखचौरा, प्रेम सिंह पवार, शंकर दत्त शर्मा, मान सिंह बिष्ट, भैरव दत्त पांडे, अमर सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह, भोला सिंह नेगी, बलवंत सिंह पटवाल आदि मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed