फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Markets buzzed on Karva Chauth again

करवा चौथ पर फिर गुलजार हुए बाजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Markets buzzed on Karva Chauth again
अल्मोड़ा में एक दुकान से खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। करवा चौथ व्रत चार नवंबर को है। करवा चौथ नजदीक आते ही नगर की बाजार करवा चौथ पूजन सामग्री से सज गई हैं। सुहागिनों ने करवाचौथ के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार गुलजार होने से व्यापारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। इस अवसर पर बाजार में अन्य उत्पादों के साथ साड़ियों की मांग भी बढ़ी है। डिमांड को देखते हुए बाजार में 200 से 15 हजार तक की साड़ियां उपलब्ध है।
विज्ञापन

करवा चौथ पर सुहागिनें सोलह शृंगार करती हैं। नगर की बाजार करवा चौथ की पूजन सामग्री और शृंगार सामग्री से सज गई है। करवा चौथ को देखते हुए बाजारों में रौनक है। कपड़ों और सराफा की दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ जुट रही है। करवा की बिक्री भी तेजी से हो रही है। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। बाजार में बनारसी, सिल्क और लाल जोड़े की मांग अधिक है। कपड़ा व्यवसायी पीतांबर जोशी ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजार में खरीदारी बढ़ी है। करवाचौथ पर 200 रुपये से लेकर 12-15 हजार रुपये तक की साड़ियां उपलब्ध हैं। महिलाएं सिल्क वाली साड़ियां ज्यादा पसंद कर रही हैं। सिल्क साड़ियों में चंदेरी, काटन, पेपर, कांजीवरम सिल्क साड़ियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

दिवाली तक बाजार में रौनक रहने की उम्मीद
बागेश्वर। करवा चौथ पर बाजार में रौनक बढ़ने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते व्यवसाय खासा प्रभावित हुआ है। दुकानदारों ने दिवाली तक बाजार में रौनक रहने उम्मीद जताई है। व्यवसायी शेखर पांडेय ने बताया कि अलग-अलग दामों की साड़ियों की बिक्री हो रही है। बनारसी और लाल जोड़े की अधिक मांग है। कॉस्मेटिक विक्रेता नीरज कुमार ने बताया कि इस बार खास तरह की कांच की फैंसी चूड़ियां, कंगन, बिंदी आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed