फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Market started getting decorated for Dhanteras in almora

धनतेरस के लिए सजने लगा बाजार: वाहनों की एडवांस बुकिंग, व्यापारियों के खिले चेहरे

Fri, 03 Nov 2023 05:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 03 Nov 2023 05:00 PM IST
सार

धनतेरस के लिए जिले का बाजार सजने लगा है। वाहन कारोबार भी उछाल मारने लगा है। कार, स्कूटी, बाईक की एडवांस बुकिंग होने लगी हैं, इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हैं। जिले के प्रमुख शो रूम में 250 से अधिक कार, बाईक की एडवांस बुकिंग हुई है। 

विज्ञापन
Market started getting decorated for Dhanteras in almora
धनतेरस पर वाहनों की एडवांस बुकिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली और धनतेरस के लिए जिले का बाजार सजने लगा है। वाहन कारोबार भी उछाल मारने लगा है। कार, स्कूटी, बाईक की एडवांस बुकिंग होने लगी हैं, इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हैं। जिले के प्रमुख शो रूम में 250 से अधिक कार, बाईक की एडवांस बुकिंग हुई है। 

विज्ञापन


कारोबारियों के मुताबिक इस बार बीती दीवाली की अपेक्षा 25 प्रतिशत से अधिक कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में कारोबारी भी वाहनों की उपलब्धता बनाने की जोर-आजमाईश में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


दीपावली और धनतेरस पर जिले में 15 करोड़ से अधिक का कारोबार होता है। धनतेरस पर वाहनों की खरीद अधिक होती है, इसका असर अभी से दिखने लगा है। जिला मुख्यालय स्थित कार, बाईक के शोरूम सजने लगे हैं और धनतेरस पर इनकी खरीद के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। कारोबारियों के मुताबिक अब तक स्कूटी और बाईक की 170, कार की 80 से अधिक बुकिंग मिली है, इनकी धनतेरस को खरीद होगी। कारोबारियों ने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार धनतेरस से पहले ही वाहन कारोबार में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस पर्व में अभी आठ दिन का समय शेष है। हर रोज लोग वाहनों की बुकिंग कराने के लिए शो रूम पहुंच रहे हैं। ऐसे में कारोबारियों का और कारोबार उठने की उम्मीद है। वाहनों की बिक्री अधिक होने की उम्मीद में कारोबारी इनकी उपलब्धता में जुटे हैं।

वाहन खरीद में लुभा रहे हैं ऑफर
कारोबारियों के मुताबिक दीवाली पर्व पर वाहनों की खरीद में कई तरह के ऑफर ग्राहकों को मिलेंगे। बाईक खरीद में 1500 रुपये से अधिक की छूट और लक्की ड्रॉ तो स्कूटी की खरीद में 5500 रुपये तक की छूट भी दी जा रही है। वहीं कार में 10 से 15 प्रतिशत की छूट की बात भी कारोबारी कर रहे हैं। वाहन खरीद के साथ टीवी, वाॅशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। 


स्कूटी की खरीद में महिलाएं आगे
कारोबारियों के मुताबिक स्कूटी के प्रति महिलाओं का रुझान खासा बढ़ा है। अधिकांश महिलाएं स्कूटी खरीदने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहीं हैं। ऐसे में कारोबारियों ने महिलाओं की पसंद की आकर्षक रंगों की स्कूटी की व्यवस्था की है जो शो रूम में सजी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed