फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Marchula Film Festival Kicks Off

Almora News: सल्ट के मरचूला में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह कौतिक का आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Marchula Film Festival Kicks Off
मरचूला में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : ALMORA
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट के मरचूला में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह कौतिक का आगाज हुआ। तीन दिन तक चलने वाले इस समारोह में भारत के साथ ही अन्य देशों की 40 से अधिक फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मरचूला के महाशीर फिशिंग कैंप रिजॉर्ट में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह कौतिक का शुभारंभ एसडीएम गौरव पांडे व तहसीलदार दलीप सिंह ने किया। एसडीएम पांडे ने कहा समारोह तीन दिन तक चलेगा। इसमें भारत के साथ ही ईरान, स्पेन, नेपाल, कनाडा, ब्राजील, तुर्की सहित अन्य देशों की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजक शालिनी साह ने कहा कि 40 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। फिल्म निर्माण और वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा भी होगी।
विज्ञापन

महोत्सव में ईरान, नेपाल समेत देश के कई हिस्सों से निर्माता और निर्देशक पहुंचे हैं। आयोजक शालिनी ने कहा अल्मोड़ा जिले में फिल्म निर्माण की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार को इसके लिए फिल्म निर्देशकों को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि अल्मोड़ा को फिल्म निर्माण का हब बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज होंगे शामिल
अल्मोड़ा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सल्ट विकासखंड के मरचूला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में शामिल होंगे। वह चार दिसंबर को दोपहर 12 बजे महाशीर फिसिंग रिजार्ट में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तीन घंटे रुकने के बाद वह देहरादून लौट जाएंगे।

सल्ट के मरचूला में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह कौतिक का शुभारंभ करते एसडीएम गौरव पांडे। संवाद

सल्ट के मरचूला में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह कौतिक का शुभारंभ करते एसडीएम गौरव पांडे। संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed