फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Many workers presented their candidature for Panchayat elections

Almora News: कई कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव के लिए पेश की दावेदारी

Fri, 20 Jun 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 20 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Many workers presented their candidature for Panchayat elections
द्वाराहाट में उक्रांद की बैठक में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल की ब्लाक इकाई द्वाराहाट की बैठक में आगामी पंचायत चुनावों पर चर्चा की गई। इस संबंध में दावेदारों से आवेदन मांगे। इसमें दल के कई लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की।
विज्ञापन


बैठक में जन समस्याओं पर मंथन करते हुए सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों की हड़ताल के चलते खाद्यान्न नहीं मिलने पर आक्रोश जताया गया। शीघ्र सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांगों का समाधान कर लोगों को खाद्यान्न आपूर्ति करने की मांग की गई। विगत दिनों ओलावृष्टि के नुकसान का मुआवजा नहीं देने पर भी गुस्सा जाहिर किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से दल की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई बैठक की अध्यक्षता ब्लाॅक अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट और संचालन वीरेंद्र बजेठा ने किया। बैठक में विधानसभा प्रभारी हरीश नेगी, उक्रांद प्रदेश महामंत्री कुंदन बिष्ट, हेम रावत, सुशील साह, प्रमोद चौधरी, गोविंद ऐरड़ा, लक्ष्मण किरौला, रमेश पुजारी, गोपाल सिंह, हरवंश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed