फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Many others, including some of the pradhans of Someshwar, subscribed to the BJP.

सोमेश्वर के कई प्रधानों समेत अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Many others, including some of the pradhans of Someshwar, subscribed to the BJP.
भाजपा में शामिल हुए लोगों का स्वागत करती महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या। - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के आवास पर हुए कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रधानों और अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री आर्या ने भाजपा में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए लोग कर्तव्यनिष्ठा से पार्टी हित में काम करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधान तुलसी देवी, पूरन सिंह, भावना तिवारी, किशन राम, सुषमा देवी, पूर्व प्रधान कौशल्या बिष्ट, सरपंच राजेंद्र प्रसाद, ठेकेदार नारायण राम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने पार्टी में शामिल लोगों से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर मंत्री को लोगों ने समस्याएं भी गिनाईं। उन्होंने लोगों को समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, भुवन जोशी, भरत भाकुनी, दीवान सिंह बोरा, प्रदीप भाकुनी, महेंद्र बोरा, सूरज सौन, प्रमोद बिष्ट, नंदन नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed