फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   mantri rekha arya in Someshwar

कंडारखुवा पट्टी के गांवों का भ्रमण कर मंत्री रेखा आर्या ने सुनी समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
mantri rekha arya in Someshwar
सिवाली गांव में कार्यक्रम को संबोधित करती मंत्री रेखा आर्या। - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने कंडारखुवा पट्टी के कई गांवों का भ्रमण कर समस्याएं सुनीं। ग्राम पंचायत सिवानी के प्रधान प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

मंत्री ने सूरीगांव, मटीला, सिवाली, पड्यूला आदि गांवों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री से सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी की समस्याएं रखी। मंत्री ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास कर रही है। गांव-गांव मूलभूत सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को जल संयोजन से जोड़ा जा रहा है, ताकि लोगों कोे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में घर लौटे प्रवासियों और जनता के लिए के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। इनका लाभ उन्हें मिल रहा है। ग्राम पंचायत सिवानी में प्रधान प्रदीप कुमार, नारायण राम समेत कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बाद में मंत्री ने सिवानी गांव में जय गोलू देव क्रिकेट टूर्नामेंट का भी शुभारंभ किया। मंत्री के साथ क्षेत्र भ्रमण में भाजपा मजखाली मंडल अध्यक्ष विशन कनवाल, गोपाल सती, बालम कड़ायत, भूपाल परिवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed