फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Manoj Wins Silver In Half Marahon

एसएसबी सीमांत के जवान मनोज ने हाफ मैराथन में जीता रजत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Manoj Wins Silver In Half Marahon
जवान मनोज बोरा - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय के जवान मनोज बोरा ने बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय अमृतसर की ओर से आयोजित सीमा प्रहरी हाफ मैराथन में रजत पदक जीता है। आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित इस मैराथन में कई जवानों ने भाग लिया। मनोज वर्तमान में लखनऊ में एसएसबी की चौथी बटालियन में तैनात हैं।
विज्ञापन

मनोज ने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन को दो घंटा तीन मिनट में पूरा किया। इससे पहले सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक पंकज सिंह ने फ्लैग ऑफ कर मैराथन का शुभारंभ किया। डीजी तथा कमांडेंट एके वर्मा ने पदक प्रदान किए। मनोज की इस उपलब्धि पर क्रिकेट एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष हरीश सिंह मनराल, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विमला रावत, दीपक मेहरा, धीरज वर्मा, भूपाल सिंह बोरा, शिवेंद्र सिंह, नरेंद्र बोरा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed