फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mangal Dal Chaukuna's foundation day celebrated with pomp

ठंडो रे ठंडो म्यरो पहाड़े की हव्वा ठंडी पाणी रे ठंडो.

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mangal Dal Chaukuna's foundation day celebrated with pomp
युवक मंगल दल चौकुना के स्थापना दिवस पर नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : ALMORA
जैंती (अल्मोड़ा)। युवक मंगल दल चौकुना का पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर स्थित पंचायत घर सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि लमगड़ा के ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगडवाल ने कहा कि युवक मंगल दल गांव में बेहतर काम कर रहा है। उन्होंने ग्वल देवता मंदिर और पंचायत घर मैदान में टिन शेड बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल चौकुना के छात्र- छात्राओं ने ठंडो रे ठंडो म्यरो पहाड़े की हव्वा ठंडी पाणी रे ठंडो.., तेरो लंहगा कि भलै छाजि...गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। बगडवाल ने दल को अपनी तरफ से 2100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय डालाकोटी, भाजपा जिला संयोजक राजेंद्र बिष्ट थे।
विज्ञापन

दल के अध्यक्ष कृष्णा सिंह धानक ने पांच सालों के आय-व्यय की जानकारी दी। कहा कि दल नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगा। सचिव राजेंद्र सिंह धानक राजू ने कहा कि युवाओं को पलायन के बजाय गांव में ही स्वरोजगार का विकल्प तलाशना होगा। मंगल दल ने नए साल में लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। रणजीत सिंह धानक लाला ने बच्चों को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर अमर शहीद नर सिंह धानक को भी याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता चौकुना की प्रधान सुनीता देवी ने और संचालन पान सिंह धानक, पिंकी धानक ने किया। कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नवीन कोहली, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा, महेन्द्र सिंह, जीआईसी जवारनेड़ी एसएमसी के अध्यक्ष कुंवर कार्की, पूर्व प्रधान जानकी धानक, गंगा सिंह धानक, देव सिंह, हर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed