फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Man From Muffarnagar Found Dead in Almora Hotel

मुजफ्फरनगर के युवक का अल्मोड़ा के एक होटल से शव हुआ बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Man From Muffarnagar Found Dead in Almora Hotel
अल्मोड़ा। नगर के होटल में युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। मृतक मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धारानौला के एक होटल में दीपक शर्मा (22) पुत्र हरेंद्र शर्मा निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का शव मिला। पुलिस के अनुसार वह बीते कुछ दिनों से होटल में रह रहा था। उसने 18 नवंबर तक होटल में कमरा बुक किया था। रविवार सुबह होटल कर्मी ने चाय देने के लिए उसे फोन किया पर फोन रिसीव नहीं हुआ। होटल कर्मी चाय लेकर उसके कमरे में गया तो युवक बेसुध पड़ा था। युवक के मुंह से झाग और नाक से खून निकल रहा था।
होटल स्वामी ने इसकी सूचना धारानौला पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। युवक को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। परिजन शव लेने के लिए अल्मोड़ा को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

धारानौला के एक होटल में युवक का शव मिला है। हत्या की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। युवक के परिजन मुजफ्फरनगर से अल्मोड़ा के लिए निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमल प्रसाद, सीओ, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed