फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Man Found Dead In Almora

संदिग्ध परिस्थितियों में रेस्टारेंट संचालक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Man Found Dead In Almora
मृतक महेंद्र भाकुनी का फाईल फोटो। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक रेस्टोरेंट संचालक की मौत हो गई। शनिवार सुबह अल्मोड़ा-सिरकोट- ताकुला मार्ग पर युवक का शव और उसकी बाइक मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक हवालबाग ब्लॉक प्रमुख का देवर है। पुलिस हादसे में मौत का अंदेशा जता रही है।
विज्ञापन

हवालबाग ब्लॉक स्थित बे गांव निवासी महेंद्र भाकुनी (40) पुत्र स्व. जगत सिंह भाकुनी जाखनदेवी क्षेत्र में किराये के कमरे में रहकर कालीमठ, कसारदेवी में एक रेस्टोरेंट चलाते थे। शुक्रवार शाम महेंद्र रोज की तरह रेस्टोरेंट बंद कर बाइक से अपने घर की ओर निकल गए, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने महेंद्र के मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन बंद आया। शनिवार सुबह कालीमठ से कुछ पहले सड़क किनारे महेंद्र का शव मिला। कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि महेंद्र के सिर में चोट के निशान थे। यह भी अंदेशा जताया है कि महेंद्र ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क में गिरा है। इसकी ऊंचाई करीब 20 फुट आकी जा रही है। महेंद्र हवालबाग की ब्लॉक प्रमुख बबीता भाकुनी का देवर बताया जा रहा है। एनटीडी चौकी प्रभारी बिशन लाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया हादसे को मौत का कारण माना जा रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed