{"_id":"624200fb96e1bd56b425c5b4","slug":"man-arrested-in-connection-with-cyber-fraud-ranikhet-news-hld4577227137","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी से लाखों उड़ाने वाला पांचवां आरोपी भी पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी से लाखों उड़ाने वाला पांचवां आरोपी भी पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में साइबर ठग का आरोपी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नकली आधार कार्ड के आधार कार्ड पर सिम लेकर एक एप के जरिये 11.18 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी यूपी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
द्वाराहाट के छानागोलू क्षेत्र के च्याली निवासी रमेश चंद्र ने अपने एसबीआई स्थित खाते से 11.18 लाख रुपये निकाल लिए जाने की शिकायत 16 फरवरी को पुलिस से की थी। पुलिस ने आईटी एक्ट सहित तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच रानीखेत कोतवाल को सौंपी। सीओ ओशिन जोशी ने ठगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया और दबिश दी। साइबर सेल की मदद से चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। पांचवें आरोपी 138 मंडी किशनदास सराय संभल यूपी निवासी मो. आसिफ को मधुबन होटल संभल से गिरफ्तार किया गया।
ऐसे की ठगी
पुलिस के अनुसार मो. आसिफ ने रमेश चंद्र के आधार कार्ड में कूटरचना से अपना फोटो लगाया। इसके बाद उसके आधार कार्ड से वोडाफोन कंपनी का सिम लेकर अपने अन्य साथी के साथ मिलकर योनो एप डाउनलोड किया। बाद में धोखाधड़ी से रमेश चंद्र के खाते से 11.18 लाख रुपये पार कर लिए।