फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Malla Mahal Almora

मल्ला महल और रानी महल में विश्व स्तरीय संग्रहालय बनाएंगे: भदौरिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Malla Mahal Almora
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में मौजूद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अल्मोड़ा फोर्ट (मल्ला महल और रानी महल) में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य की समीक्षा की। इस स्थान को विरासत के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्तावित कार्यों पर भी चर्चा की। बताया कि पर्यटन सचिव के निर्देशानुसार मल्ला महल और रानी महल सहित पूरे कलक्ट्रेट को विरासत के रूप में विकसित करने के लिए अल्मोड़ा फोर्ट ट्रस्ट गठित किया गया है। ट्रस्ट उक्त स्थलों के रखरखाव और अन्य संबंधित कार्यों की देखरेख में पूर्ण भागीदारी करेगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मल्ला महल और रानी महल में बनने वाले संग्रहालय को विश्वस्तरीय संग्रहालय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे भारत के पर्यटन मानचित्र में यह अपनी पहचान बना सके। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के इतिहास और यहां पर प्रसिद्ध लोगों के अलावा लोगों के रहन-सहन, खान-पान, अन्य वृहद जानकारी के लिए एक वेबसाइट बनाई जा रही है ताकि कोई भी व्यक्ति वेबसाइट से यहां की जानकारी ले सके। उन्होंने सूचना विज्ञान अधिकारी को वेबसाइट बनाने के लिए मार्गदर्शन करने को कहा। डीएम ने कहा कि वेबसाइट से जिले के प्रमुख स्थानों और यहां पर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों आदि की जानकारी एक क्लिक के माध्यम से मिलेगी। उन्होंने अल्मोड़ा फोर्ट में चल रहे पुनर्निर्माण की जानकारी ली और कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि यहां बनने वाले संग्रहालय को विकसित करने के लिए कार्यशाला की जाए। इसमें कला, खेती, पेंटिंग, पुतले, ऐपण आदि के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने स्यालीधार स्थित निर्माणाधीन नवीन कलक्ट्रेट के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, समिति के सदस्य जयमित्र बिष्ट, प्रभात शाह गंगोला, मुक्ति दत्ता, आर्किटेक्ट स्वाति राय, शीला तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed